Ubc Football tournament at golmuri : गोलमुरी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

7वीं यूएफसी ट्रॉफी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ.

जमशेदपुर. यूएफसी की ओर से गोलमुरी स्थित यूबीसी ग्राउंड में 7वीं यूएफसी ट्रॉफी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने किया. मौके पर तैयब खान, शाहरुख मलिक, शाही आदिल, फिरोज आलम व अन्य लोग मौजूद थे. इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में कोलकाता, दुर्गापुर सहित कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है. विजेता को 1.5 लाख रुपये, उपविजेता को 85 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हजार व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा. इसके अलावा कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >