उलीडीह: कट्टा,गोली समेत ब्राउन शुगर व गांजा के साथ दो गिरफ्तार

देशी कट्टा,ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

फोटो है जमशेदपुर. उलीडीह आदिवासी क्लब के पास मंगलवार शाम पुलिस ने छापामारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. युवक के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली के अलावा 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. गिरफ्तार युवक सूरज कुंटिया आदिवासी क्लब के पास ही रहता है. बुधवार को खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अवैध कारोबार पर लगातार छापामारी कर रही है. इसी क्रम में उलीडीह थाना की पुलिस ने सूरज कुंटिया को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा देर रात शर्मा लाइन शिव मंदिर के पास छापामारी कर 370 ग्राम गांजा के साथ सागर मजूमदार को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >