उलीडीह: दुकानदार पर फायरिंग में दो गिरफ्तार, पिस्तौल ,मैगजीन व गोली बरामद

उलीडीह में फायरिंग केस में दो गिरफ्तार

फोटो है जमशेदपुर. उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रामनगर रोड नंबर एक में बैधनाथ सिंह की दुकान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में मानगो सुभाष कॉलोनी संजय पथ निवासी विवेक तिवारी और लक्ष्मण नगरनिवासी आकाश गिरी शामिल है. केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और बाइक जब्त की गई है. गिरफ्तार युवकों के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज है. विवेक तिवारी पर हत्या व फायरिंग का केस दर्ज है. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. उल्लेखनीय है कि गत पांच अप्रैल को बीयर पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवकों ने राशन दुकानदार बैधनाथ साहू के दुकान पर दो राउंड फायरिंग की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >