टीएसएएफ के क्लाइंबरों ने जीते आठ पदक

जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग एकेडमी के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के लोनावला में आयोजित नेशनल नेशनल बोल्डरिंग

जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग एकेडमी के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के लोनावला में आयोजित नेशनल नेशनल बोल्डरिंग प्रतियोगिता में कुल आठ पदक अपने नाम किये. इसमें चार स्वर्ण और चार कांस्य पदक शामिल है. टीएसएएएफ के शहजाद खान ने किड्स बालक वर्ग में स्वर्ण, आकाश सोरेन ने यूथ बी बालक वर्ग में स्वर्ण, संगीता तीयू ने यूथ बी बालिका वर्ग में स्वर्ण, मुस्कान बांद्रा ने यूथ ए बालिका वर्ग में स्वर्ण, तालीम अंसारी ने पुरुष वर्ग में कांस्य, लक्ष्मी तमांग ने यूथ ए बालिका वर्ग में कांस्य, सुनील महतो ने बालक यूथ बी वर्ग में कांस्य व राहुल महतो ने बालक यूथ बी वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया. प्रतियोगिता में देशभर के 150 क्लाइंबरों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >