jamshedpur news : आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट और समय में बदलाव

ट्रेन के रद्द होने और मार्ग में परिवर्तन होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है

jamshedpur news : आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और समय में परिवर्तन किया गया है. ट्रेन के रद्द होने और मार्ग में परिवर्तन होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

ये ट्रेनें हुईं रद्द :

हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस : 21 और 23 अप्रैल को रद्द.

झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू : 21 और 23 अप्रैल को रद्द.

शॉर्ट टर्मिनेशन होने वाली ट्रेनें :

टाटानगर-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू (20 अप्रैल) : आद्रा तक ही चलेगी, आगे आसनसोल नहीं जायेगी.

आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (21 और 23 अप्रैल): आद्रा तक सीमित, फिर आद्रा से ही आसनसोल के लिए चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन आद्रा और टाटानगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन :

टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (22 और 25 अप्रैल) : अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से संचालित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >