jamshedpur news : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान आज, रेलवे ने दिलायी जगह

यात्रियों को दिये जायेंगे क्यूआर कोड वाले पर्चे, पर्चे के क्यूआर कोड को स्कैन कर लोग डिजिटली भी अभियान से जुड़ सकेंगे

jamshedpur news : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से रविवार को आयोजित होने वाला हस्ताक्षर अभियान सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा. इसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय खुद हिस्सा लेंगे. रेल प्रशासन ने हस्ताक्षर को लेकर व्हाइट बोर्ड लगाने के लिए स्टेशन के मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ जगह तय की है. इसी स्थान पर गत 7 अप्रैल को भी विधायक के नेतृत्व में धरने का आयोजन हुआ था. विधायक ने रविवार के हस्ताक्षर अभियान को लेकर रेल प्रशासन से सहयोग के लिए ट्वीट भी किया है. रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह 9.30 बजे से विभिन्न स्थानों से टाटानगर आने वाले यात्रियों से उनका फीडबैक लिया जायेगा और व्हाइट बोर्ड पर हस्ताक्षर कराया जायेगा. उनसे यात्रा में ट्रेन कहां-कहां रुकी, ट्रेन किन कारणों से विलंब से पहुंची, इस संबंध में पूछा जायेगा. उन्हें एक पर्चा भी दिया जायेगा, जिसमें उक्त सवाल दर्ज होंगे. उस पर्चे में ही एक क्यूआर कोड भी छपा हुआ है. कोई चाहे तो ऑनलाइन भी क्यूआर कोड को स्कैन कर हस्ताक्षर अभियान से डिजिटली जुड़ सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार को होने वाले हस्ताक्षर अभियान में रेल प्रशासन उनको सहयोग करेगा. रेलवे स्टेशन के जितने भी प्रवेश व निकास द्वार हैं, वहां 15 लोगों का ग्रुप एक्टिव रहेगा और यात्रियों को पर्चा देगा, बात करेगा. ऐसे 10 समूह बनाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >