Jamshedpur news. पारंपरिक बिहारी और झारखंडी व्यंजन परोसे जायेंगे, विशिष्टजन होंगे सम्मानित

भाजपा का बिहार दिवस 27 मार्च को, प्रदेश संयोजक ने की तैयारियों को लेकर बैठक

Jamshedpur news.

भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा 27 मार्च को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भव्य ‘स्नेह मिलन समारोह’ आयोजित किया जायेगा. यह कार्यक्रम बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बर्मामाइंस देवस्थान सभागार में हुई. महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक बालमुकुंद सहाय, अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य शैलेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, अभियान के जिला संयोजक विजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष और अनेक वरिष्ठ नेता शामिल रहे. बैठक में अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प हमारी सांस्कृतिक विविधता में एकता को सशक्त करने का माध्यम है. बिहार दिवस पर आयोजित होने वाले स्नेह मिलन समारोह न केवल बिहार की गौरवशाली संस्कृति को जीवंत बनायेगा, बल्कि प्रवासी समाज को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा. स्नेह मिलन समारोह में प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुतियां और सहभोज का आयोजन होगा, जिसमें पारंपरिक बिहारी और झारखंडी व्यंजनों का स्वाद परोसा जायेगा. इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, बिहार के ऐतिहासिक योगदान, एनडीए सरकार की उपलब्धियां और आगामी विधानसभा चुनावों में प्रवासी समाज की भूमिका पर भी व्यापक चर्चा होगी. बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन अभियान के जिला सह संयोजक दीपक झा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, नीरज सिंह, डॉ राजीव, राजन सिंह, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, मिली दास, शांति देवी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >