Jamshedpur news. विद्यार्थियों को दिये गये बिजनेस लीडर बनने के गुर

बदलते व्यावसायिक परिवेश में एक सफल लीडर की भूमिका पर प्रकाश डाला

Jamshedpur news.

शनिवार को करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट और जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के सहयोग से ‘सोल 6.0’ नाम से एक अतिथि व्याख्यान किया गया. स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट में लीडरशिप के रोल टॉपिक पर आयोजित इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के मैनेजर तामीर शाहिद उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों को स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट में लीडरशिप के महत्व और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया. इस दौरान बदलते व्यावसायिक परिवेश में एक सफल लीडर की भूमिका पर प्रकाश डाला. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के को-ऑर्डिनेटर डॉ आफताब आलम ने कार्यक्रम का संचालन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >