Galudih News: गालूडीह बराज के पास 11 किलो गांजा और बाइक जब्त, जमशेदपुर के तीन तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से जमशेदपुर 11 किलो गांजा ले जा रहे तीन तस्करों को गालूडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

घाटशिला: गालूडीह थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गालूडीह बराज के पास 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है.

ओडिशा से जमशेदपुर ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ओडिशा से बाइक के जरिए दायीं नहर के रास्ते गालूडीह होते हुए गांजा जमशेदपुर ले जाने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गालूडीह पुलिस (एसआई अजय बागे, संजय कुमार, नूर मिंज व सशस्त्र बल) ने बराज के पास घेराबंदी की. इस दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बाद 11 किलो गांजा, एक बाइक और एक हेलमेट बरामद किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पकड़े गए तीनों आरोपी जमशेदपुर के रहने वाले हैं:

  • रमेश कुमार सिंह (43) - संजय नगर, बागबेड़ा (रेलवे कॉलोनी)
  • श्याम नाथ राय (38) - जेमको मनीफीट, टेल्को
  • बाबूलाल यादव (50) - रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, बागबेड़ा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गालूडीह थाना में कांड संख्या 17/2026 (बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत) मामला दर्ज कर लिया है.

घाटशिला अनुमंडल में पैर पसार रहा नशा कारोबार

घाटी और अनुमंडल क्षेत्र में नशीले पदार्थों (डोडा, गांजा व ब्राउन शुगर) की तस्करी तेजी से बढ़ रही है. ओडिशा, बिहार और आदित्यपुर के ड्रग्स नेटवर्क के जरिए ग्रामीण इलाकों और युवाओं तक नशा पहुंचाया जा रहा है. पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियों के बावजूद तस्करी के नए-नए रास्ते और तरीके अपनाए जा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >