Jamshedpur news.
कीताडीह स्थित उत्तरी कीताडीह पंचायत भवन में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कीताडीह द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाइ) के तहत तीन लोगों को दो-दो लाख बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में चेक स्वर्गीय रविकुणाल श्रीवास्तव, स्वर्गीय बाना बेहरा, स्वर्गीय मंजू दत्ता के परिजनों को दिया गया. सभी ने मृत्यु के पहले प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का बीमा करवाया था. इस बीमा को लेने में मामूली प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन कवर मिलता है. यह योजना किसी भी आपातकालीन घटना में परिवार की आर्थिक सुरक्षा को बचाने में मदद करती है. इस दौरान कीताडीह शाखा प्रबंधक सनोज कुमार गोराई, उत्तरी कीताडीह के मुखिया मनोज मुर्मू अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
