Mohan bagan vs jfc match : मोहन बागान व जेएफसी मैच के लिए टिकटों की बिक्री जारी, 11 हजार टिकट बिके

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहन बागान के बीच चार अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहन बागान के बीच चार अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. इस मैच को लेकर शहर में खासा उत्साह देखनो को मिल रहा है. भारत की सबसे पुरानी फुटबॉल क्लब मोहन बागान की टीम मुकाबले के लिए दो अप्रैल को शहर पहुंच रही है. तीन अप्रैल को मोहन बागान की टीम टाटा फुटबॉल एकेडमी में अभ्यास करेगी. इस मैच लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर और स्ट्रेट माइल रोड स्थित बॉक्स ऑफिस से किया जा रहा है. मैच के लिए अभी तक 11 हजार टिकट बेचे जा चुके हैं. आयोजकों ने बताया कि इस मैच को देखने के लिए कोलकाता से भी बड़ी संख्या में प्रशंसक शहर पहुंच रहे हैं. जेएफसी व मोहन बागान के प्रशंसकों के बीच किसी तरह का विवाद उत्पन्न ने हो, इसलिए कोलकाता से आने वाले फैंस के लिए वेस्ट अपर स्टैंड को रिजर्व रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >