विभाग की बनायी गयी टीम में तीन कर्मचारियों ने नहीं दिया योगदान

सीएस की भी बात नहीं मान रहे कर्मचारी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जिले में डेंगू बीमारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव व सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी द्वारा 10 टीमें बनायी है, जिसमें फाइलेरिया व मलेरिया विभाग के कर्मचारियों को मिलाकर 20 कर्मचारियों को लगाया गया है. एक टीम में दो-दो कर्मचारियों को रखा गया है. इसमें तीन कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ज्वाइन ही नहीं किया है. इसमें सुबोध हेंब्रम, पवित्रा कुमारी महतो व जय प्रकाश दुबे शामिल हैं. इस कारण काम करने में काफी परेशानी हो रही है. वहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ए मित्रा ने बताया कि इन तीनों कर्मचारियों के खिलाफ लेटर जारी कर ज्वाइन करने का निर्देश दिया जा रहा है. इसके बाद भी अगर वे ज्वाइन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >