अटल मोहल्ला क्लिनिक में तीन डॉक्टरों की होगी बहाली

शहर में चल रहे अटल मोहल्ला क्लिनिक में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति की जायेगी. सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी के द्वारा इसके लिए बहाली निकाली गयी है. बहाली साक्षात्कार के माध्यम से दोपहर दो बजे 30 जुलाई को सिविल सर्जन ऑफिस में होगी.

70 साल के डॉक्टर कर सकते हैं आवेदन

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे 1400 रुपये प्रतिदिन

जमशेदपुर

:

शहर में चल रहे अटल मोहल्ला क्लिनिक में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति की जायेगी. सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी के द्वारा इसके लिए बहाली निकाली गयी है. बहाली साक्षात्कार के माध्यम से दोपहर दो बजे 30 जुलाई को सिविल सर्जन ऑफिस में होगी. इसके लिए 70 साल तक के डॉक्टर आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 1400 रुपये प्रतिदिन दिये जायेंगे. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित चिकित्सकों की तैनाती जमशेदपुर के अटल मोहल्ला क्लिनिक में की जायेगी. सेंटर में डॉक्टर रहने से लोगों को प्राथमिक उपचार कराने में सहायता मिलेगी. इस सेंटर में जरनल ओपीडी, वैक्सीनेशन व जांच की व्यवस्था रहेगी. यह सेंटर सुबह 08 से दोपहर 12 बजे व शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >