अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी सेमीनार मे शहर के तीन कोच हुए शामिल

जमशेदपुर . भारतीय तीरंदाजी संघ और स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया की ओर से हरियाणा के सोनीपत में कंपाउंड वर्ग के तीरंंदाजों के लिए अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजनन किया गया.

जमशेदपुर . भारतीय तीरंदाजी संघ और स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया की ओर से हरियाणा के सोनीपत में कंपाउंड वर्ग के तीरंंदाजों के लिए अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजनन किया गया. इसमें जमशेदपुर के तीन कोच हरेंद्र सिंह, डी साइश्वेरी और बीएस राव ने हिस्सा लिया. सेमीनार में एक्सपर्ट के रूप में इटली के सर्जियो पागनी ने कोचों की क्लास ली. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पागनी ने कोचों का कंपाउंड धनुष के सेटअप द्विनिंग व फिजिकल ट्रेनिंग से संबंधित 20 नंबर का परीक्षा भी लिया. इस लिखित परीक्षा में झारखंड की डी साइश्वरी और संजू कुमारी ने 20 में से 20 अंक हासिल करते हुए टॉपर बनी. वहीं हरेंद्र सिंह ने 19 और बीएस राव ने 17 अंक हासिल किये. इस सेमीनार में पूरे भारत वर्ष से कुल 35 कंपाउंड वर्ग के कोचों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >