चुनाव के कारण 24 व 25 को जेआरडी में नहीं होगी ट्रेनिंग

जमशेदपुर. जमशेदपुर में लोक सभा चुनाव 25 मई को होगा. इसको ध्यान में रखते हुए टाटा स्टील खेल प्रबंधन ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 और 25 मई को सभी

जमशेदपुर. जमशेदपुर में लोक सभा चुनाव 25 मई को होगा. इसको ध्यान में रखते हुए टाटा स्टील खेल प्रबंधन ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 और 25 मई को सभी प्रकार की खेल गतिविधियों को बंद कर दिया. जेआरडी में आयोजित समर कैंप भी दो दिनों तक बंद रहेगा. वहीं, सभी ट्रेनिंग सेंटर भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. हालांकि, टाटा खेल विभाग के ऑफिस खुला रहेगा. ऑफिस से संबंधित हर प्रकार का काम होगा. 26 मई को दोबारा से अपने तय समयानुसार सभी ट्रेनिंग सेंटर और समर कैंप खुलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >