Jamshedpur News : दुष्कर्म और रील वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, कहा- प्यार के लिए जेल जाने का कोई गम नहीं

Jamshedpur News : सुंदरनगर थाना क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म करने और रील वीडियो बना कर वायरल करने के मामले में साइबर थाना बिष्टुपुर और सुंदरनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से गोविंदा होनहागा को गिरफ्तार कर

ओडिशा से की गयी गोविंदा की गिरफ्तारी

Jamshedpur News :

सुंदरनगर थाना क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म करने और रील वीडियो बना कर वायरल करने के मामले में साइबर थाना बिष्टुपुर और सुंदरनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से गोविंदा होनहागा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गोविंदा से साइबर थाना बिष्टुपुर में पूछताछ की गयी. गोविंद के खिलाफ महिला ने सुंदरनगर थाना में दुष्कर्म करने और साइबर थाना में रील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाते हुये केस की थी. घटना सात फरवरी की है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने ओडिशा से गोविंदा होनहागा को गिरफ्तार किया है.

वह सच्चा प्यार करता है, जेल जाने का गम नहीं

गिरफ्तार गोविंदा होनहागा ने प्रभात खबर को बताया कि महिला और उसका प्रेम संबंध है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. प्यार के दौरान ही दोनों की रजामंदी से शारीरिक संबंध बने, लेकिन बाद में उसकी प्रेमिका ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया. उसने जो रील का रोमांटिक वीडियो बनाया है, वह भी उसकी मर्जी से ही बनाया था. लेकिन वीडियो वायरल करने का केस दर्ज किया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी है. साथ ही गोविंदा ने कहा कि वह सच्चा प्यार करने वाला है. उसे जेल जाने का कोई गम नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >