कपाली : घर से 70 हजार नकद, गहना व दो मोबाइल की चोरी

कपाली में घर से गहना व रुपये की चोरी

रात में सोया था परिवार, सुबह नींद खुली तो चोरी की हुई जानकारी बालकोनी के रास्ते कमरे में घुसा चोर फोटो है वरीय संवाददाता,जमशेदपुर कपाली मेरी स्कूल के पास रहने वाले गुलाम सरवर के घर से बुधवार को तड़के 70 हजार नकद, गहना और दो मोबाइल की चोरी हो गयी. सुबह घरवालों को इसकी जानकारी मिली. गुलाम सरवर ने कपाली ओपी में इसकी लिखित शिकायत की है. गुलाम सरवर ने शिकात में बताया है सुबह करीब चार बजे चोर बालकोनी के रास्ते कमरे में गये और बक्सा लेकर फरार हो गये. बक्सा में 70 से 80 हजार रुपये के अलावा सोने के गहने और दो मोबाइल भी थे. गुलाम सरवर के अनुसार पड़ोस में घर का निर्माण कार्य चल रहा है. चोर उसी के रास्ते बालकोनी से कमरे में घुसे थे. सुबह कुछ लोगों ने चोर को भागते हुए देखा था. गुलाम सरवर की मानगो में चिकेन की दुकान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >