बस्तीवासियों ने श्रमदान कर रास्ता को दुरुस्त किया

सुंदरनगर से सटे नीलडुंगरी बस्ती में जल जमाव की वजह से रास्ता काफी जर्जर हो गया था. जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. युवाओं ने एकजुट हो श्रमदान कर रास्ता को दुरूस्त किया

-नीलडुंगरी बस्ती में जल जमाव की वजह से रास्ता काफी जर्जर हो गया था

जमशेदपुर.

सुंदरनगर क्षेत्र के नीलडुंगरी के ग्रामीणों ने श्रमदान कर जर्जर रास्ते को दुरुस्त किया. सरना मार्शल क्लब के सचिव आकाश देवगम ने बताया कि जलजमाव की वजह से रास्ता खराब हो गया था. पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पहल नहीं करने पर युवाओं ने श्रमदान कर रास्ता दुरुस्त करने का संकल्प लिया और रास्ते का समतलीकरण किया. श्रमदान करने वालों में अनूप कुमार, रामसिंह देवगम, अनिल हेंब्रम, गुरुवारी पाड़ेया, रीता कोडंकल, रानी पूर्ति, रश्मि जामुदा, रायसिंह हेंब्रम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >