Jamshedpur news. गोलमुरी शहीद स्थल पर राष्ट्र चेतना ने किया पौधरोपण

जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ समेत अन्य अवसरों पर पौधे लगायें

Jamshedpur news.

विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्र चेतना जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल में सफाई अभियान के बाद पौधरोपण किया गया. आयोजन में शामिल सदस्यों ने कहा कि दुनिया की आबादी को सुरक्षित और संरक्षित करना है तो ऑक्सीजन को बचाना और बढ़ाना होगा. इसके लिए पौधारोपण एक सरल और सम्यक समाधान है. इसलिए हम सब अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ समेत अन्य अवसरों पर पौधे लगाते हैं. इस अवसर पर वरुण कुमार, नकुल कुमार, निरंजन कुमार, अजीत कुमार, कौशल कुमार सिंह, नकुल कुमार, सुमन कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >