The Great Jharkhand run on 14 of December : द ग्रेट झारखंड रन का टी शर्ट लॉन्च

जमशेदपुर. मार्स्ट्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से 14 दिसंबर को द ग्रेट झारखंड रन का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. मार्स्ट्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से 14 दिसंबर को द ग्रेट झारखंड रन का आयोजन किया जायेगा. वहीं, संघ द्वारा 13-14 दिसंबर को 5वीं झारखंड स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जायेगा. दोनों प्रतियोगिताओं के लिए शनिवार को टेल्को घोड़ाबांधा में आधिकारिक टी-शर्ट लॉन्च किया गया. मौके पर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन गुरदेव सिंह, अध्यक्ष विजय सिंह एवं महासचिव संजीव कुमार तोमर, संजीव कुमार , खेल अधिकारी अनन्या लेपी, केवल सिंह , विधान मरांडी, आरपी पांडे, बलबीर सिंह और हरबिंदर सिंह मौजूद थे. दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जारी है. उक्त जानकारी एसके तोमर (9234275251) ने दी. द ग्रेट इंडिया रन के विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >