Jamshedpur news. स्कूली बच्चों पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को पुलिस को किया सुपुर्द

करनडीह ग्रामसभा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त, गांव की अमन-शांति भंग करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

Jamshedpur news.

करनडीह सरजोमटोला में रविवार का पारंपरिक माझी बाबा सलखु सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामवासियों की एक बैठक हुई. बैठक में आये दिन स्कूली बच्चों पर हो रहे जानलेवा हमला, बस्ती में नशा का सेवन कर शांति को भंग करने समेत अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें ग्रामसभा ने निर्णय लिया कि गांव के अंदर असामाजिक तत्वों को बिलकुल पनाह नहीं दिया जायेगा. जो भी लोग संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े हैं, वैसे लोग गलत काम से तौबा कर लें, अन्यथा गांव को ही छोड़ दें. गांव की अमन-शांति को भंग करने वालों को ग्रामसभा बिलकुल ही बर्दाश्त नहीं करेगा.

इस दौरान ग्रामसभा में पिछले दिनों गांव के ही एक युवक द्वारा एक स्कूली बच्चे पर जानलेवा हमला किया था. इस मामला को उठाया गया. ग्रामीणों के अनुसार वह युवक ब्राउन शुगर व गांजा आदि का सेवन का आदी है. साथ ही कारोबार से जुड़े होने का भी आशंका जतायी गयी. ग्रामसभा ने उस युवक की गतिविधियों पर विचार-विमर्श करने के लिए उसे पुलिस प्रशासन को सुपुर्द करने का फैसला लिया. ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक के बारे में परसुडीह थाना को सूचित किया. पुलिस दलबल के साथ सरजोमटोला पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले गयी. सरजोमटोला के ग्रामीण भी काफी संख्या में थाना पहुंचे थे और युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की. बताया जाता है कि युवक पूर्व में जेल जा चुका है. परसुडीह पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

करनडीह ग्रामसभा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त, गांव की अमन-शांति भंग करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >