टेनिस : शीर्ष वरीय ओगेश थेजो पहले दौर में हुए बाहर

Aita Tennis beldhih. बेल्डीह क्लब, जमशेदपुर में सोमवार से एआइटीए पुरुष राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में ही शीर्ष वरीयता प्राप्त तमिलनाडु के ओगेस थेजो जयप्रकाश

जमशेदपुर. बेल्डीह क्लब, जमशेदपुर में सोमवार से एआइटीए पुरुष राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में ही शीर्ष वरीयता प्राप्त तमिलनाडु के ओगेस थेजो जयप्रकाश को हार का सामना करना पड़ा. हार के साथ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गये. तमिलनाडु के ही गैर-वरीयता प्राप्त रोहित हरि बालाजी ने भारत के 32वें नंबर के खिलाड़ी पर 3-6,6-4,6-2 से जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. पहले दिन हारने वाले एक अन्य वरीय खिलाड़ी बंगाल के 7वें वरीय मोहम्मद अरीब अफजल थे. जो दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रहे और तमिलनाडु के साईकरण अंगमुथु के खिलाफ 3-6,5-7 से करीबी मुकाबले में हार गए. ओडिशा के प्रत्युष मोहंती को बंगाल के अरित्रो घोष के खिलाफ ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा. उन्होंने 6-2,6-1 से आसान जीत दर्ज की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >