Jamshedpur News : टेल्को : सीमेंट कारोबारी के घर से हुई थी 20 लाख की चोरी, दो संदिग्धों से पूछताछ
Jamshedpur News : टेल्को थाना क्षेत्र के गायत्री नगर ग्वाला बस्ती में सीमेंट कारोबारी अवधेश सिंह के बंद घर में हुई करीब 20 लाख रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
टेल्को थाना क्षेत्र के गायत्री नगर ग्वाला बस्ती में सीमेंट कारोबारी अवधेश सिंह के बंद घर में हुई करीब 20 लाख रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि मुख्य आरोपियों तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है. पुलिस को घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ायी जा रही है. बताया जाता है कि बुधवार रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया. गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि मुख्य गेट समेत छह कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों को खंगालकर सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गये थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.