जमशेदपुर : जमशेदपुर टाटानगर के बर्मामाइंस स्थित रेलवे यार्ड में रेलकर्मी की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद रेलकर्मियों में गम का माहौल है. बताया जाता है कि रेलवे यार्ड में गार्ड की नौकरी करने वाले साकची निवासी 58 वर्षीय बापी मजुमदार रेलवे के गार्ड के तौर पर वहां पदस्थापित थे. बताया जाता है कि ट्रेन वहां बैक हो रहा था. इसी बीच वह उक्त ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बर्मामाइंस रेलवे यार्ड में उक्त रेलकर्मी की मौत की खबर पाकर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी. इस दौरान जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार ने पुष्टि की है कि यह दुर्घटना है. सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
टाटानगर में रेलकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत, गार्ड की नौकरी करता था

प्रतीकात्मक तस्वीर
Copied link
जमशेदपुर के टाटानगर बर्मामाइंस रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.