आज खुला रहेगा टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर खुला रहेगा.

वरीय संवाददाता , जमशेदपुर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर खुला रहेगा. यह जानकारी टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से जारी नोटिस में दी गयी है. इसमें कहा गया है कि जूलॉजिकल पार्क में सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, पर अवकाश के दिन भी जू खुला रहेगा. विश्व हाथी दिवस ” के अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की ओर से कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत के विभिन्न राज्यों के वन विभागों और चिड़िया घरों से अनुरोध किया है कि वे हाथियों की सुरक्षा और संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर “विश्व हाथी दिवस ” मनाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >