विकास नायक की हैट्रिक से टाटा स्टील जीता

जमशेदपुर. विकास नायक की हैट्रिक गोल की मदद से गुरुवार को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में टाटा स्टील की टीम

जमशेदपुर. विकास नायक की हैट्रिक गोल की मदद से गुरुवार को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने नरवा पहाड़ फुटबॉल क्लब को 3-1 से हराया. टाटा स्टील की जीत के हीरो स्टाईकर विकास नायक ने मैच के 42वें, 47वें और 72वें मिनट में तीन गोल किये. वहीं, बमबाइरसुराई हांसदा ने 85वें मिनट में गोल करके नरवा पहाड़ के हार के अंतर को कम किया. इधर, गोपाल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर और शिशु डोमकॉम के बीच सुपर डिवीजन लीग का मैच खेला गया. इसमें स्पोर्टिंग क्लब की टीम 5-1 जीता. स्पोर्टिंग क्लब के कृष्णा बोदरा व आकाश हेंब्रम ने दो-दो और सागेन कुंडालिनी ने एक गोल किया. शिशु डोमकॉम के लिए एक मात्र गोल मेघराय मार्डी ने मैच के 41वें मिनट में किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >