00 स्वगणना : टाटा स्टील के वीपी ने पोर्टल पर जाकर खुद भरा अपना विवरण

मंगलवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की टीम की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की.

– टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के कई पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी किया स्वगणना कार्य

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जनगणना-2027 के तहत मंगलवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने स्वगणना की. उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की टीम की उपस्थिति में पोर्टल पर जाकर खुद अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज की. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल सरल है, बल्कि पारदर्शी भी है. टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी स्वगणना का कार्य किया. मौके पर जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, टाटा स्टील के चीफ ऑफ कॉरपोरेट सर्विसेज वरुण बजाज और विशेष पदाधिकारी तरणीश कुमार हंस भी उपस्थित थे. मालूम हो कि स्वगणना पोर्टल पर नागरिकों को कुल 31 सवालों की एक विस्तृत प्रश्नावली का सामना करना होगा. इसका मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों के जीवन स्तर का सटीक आकलन करना है. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी तरणीश कुमार हंस ने बताया कि स्वगणना का विशेष पोर्टल 15 मई तक ही खुला है. लोग se.census.gov.in पर जाकर डेटा फीड कर सकते हैं.

सटीक डेटा से बनेगा बेहतर भारत : सुंदर रामम

टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, विशेषकर युवाओं और प्रोफेशनल्स से स्वगणना में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि देश के विकास की सही रूपरेखा तभी बन सकती है, जब सरकार के पास सटीक डेटा होंगे. जमशेदपुर के लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >