जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने जुगसलाई सीसी को चार विकेट से हराया. जुगसलाई सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 97 रन बनाए. आयुष राज ने 50 रन का योगदान दिया. लोयोला की ओर से भोला प्रसाद सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 16.2 ओवर में छह विकेट पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया. अमित कच्छप ने 25 रन बनाए. रॉबिन कुमार सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
Jsca b division league : लोयोला कोल्ट्स ने जुगसलाई सीसी को चार विकेट से हराया
टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने जुगसलाई सीसी को चार विकेट से हराया.
