Jsca a divsiont20 : सूर्यकांत व निशिकांत ने रूरल ब्लू को दिलायी जीत

जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू की टीम ने यंग ब्वॉयज को 5 विकेट से पराजित किया.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू की टीम ने यंग ब्वॉयज को 5 विकेट से पराजित किया. यंग ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए. अर्णव सिन्हा ने 67 और हसन रजा ने 33 रनों की पारी खेली. रुरल ब्लू की ओर से ऋषभ सिन्हा और रिशु कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में रुरल ब्लू की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया. सूर्यकांत ने 46 व निशिकांत ने 44 रनों की पारी खेली. यंग ब्वॉयज के सैयद मोहम्मद ने एक विकेट लिये. सूर्यकांत को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >