Jfc u16 team loss: हार के साथ जेएफसी अंडर-16 टीम जूनियर लीग से बाहर

एआइएफएफ अंडर-16 जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड के एक मुकाबले में श्रीनिधि डेक्कन ने जेएफसी को 4-0 से हराया.

जमशेदपुर. गोवा के मंडगांव में मंगलवार को खेले गये एआइएफएफ अंडर-16 जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड के एक मुकाबले में श्रीनिधि डेक्कन ने जेएफसी को 4-0 से हराया. हार के साथ जेएफसी अंडर-16 टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है. श्रीनिधि डेक्कन की ओर से आइ निरुस मेतई (71वें व 90 5वें मिनट) ने दो, सैयद रेयान (13वें) व टी रितेश सिंह (45 4वें) ने एक-एक गोल किया. आइ निरुस मेतई प्लेयर ऑफ द मैच बने. सात मई को जेएफसी अंडर-16 टीम का सामना एसएसइ बीएफसी सॉकर स्कूल से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >