जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा खेल विभाग की ओर से आयोजित समर कैंप में सबसे अधिक प्रतिभागी स्विमिंग में शिरकत कर रहे हैं. स्विमिंग में कुल 600 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. इनमें छह वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल है. स्विमिंग में अधिक भीड़ होने के कारण तीन अलग-अलग बैच संचालित किये जा रहे हैं. लड़कियों के लिए खासकर तौर पर शाम को बैच चलाया रहा है. प्रतिभागियों को तैराकी के गुर सिखाने के लिए कुल 22 कोच अपना योगदान दे रहे हैं. इनमें आठ महिला कोच भी शामिल है. वहीं, कैंप के दौरान बच्चों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहै है. इसके लिए लाइफ गार्ड को भी मुस्तैद किया गया है.
Jrd swimming: स्विमिंग पुल में दिख रहा है बच्चों का उत्साह
जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर स्विमिंग कैंप का आयोजन किया गया है.

Jrd swimming: स्विमिंग पुल में दिख रहा है बच्चों का उत्साह