00 टाटा स्टील कलर्स इम्प्लाई यूनियन की पुरानी कमेटी को मिला विस्तार, राकेश्वर पांडेय फिर बने अध्यक्ष

टाटा स्टील कलर्स इम्प्लाई यूनियन की वार्षिक आमसभा में यूनियन के सदस्यों ने वर्तमान पुरानी कमेटी के कार्यकाल को ही आगे बढ़ाने का निर्णय लिया.

चौथी बार महामंत्री बने संजय सिंह, विजय खां बोले – कर्मचारियों का हित सर्वोपरि, वेज रिवीजन जल्द कराने का संकल्प

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा स्टील कलर्स इम्प्लाई यूनियन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) सोमवार को वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई. इस सभा में यूनियन के सदस्यों ने वर्तमान नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताते हुए पुरानी कमेटी के कार्यकाल को ही आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) लंबित होने और वर्तमान कमेटी द्वारा इस दिशा में किये जा रहे ठोस प्रयासों को देखते हुए अगले तीन वर्षों (2026-29) के लिए भी यही टीम कमान संभालेगी. यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि अनुभवी कमेटी ही प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर कर्मचारियों के हित में सम्मानजनक समझौता करा सकती है. सभा के अंत में मांग की गयी कि कंपनी प्रबंधन लंबे समय से लंबित वेतन पुनरीक्षण को अविलंब धरातल पर उतारे, ताकि कर्मचारियों के बीच व्याप्त अनिश्चितता दूर हो और उनका उत्साह बना रहे.

संजय सिंह चौथी बार बने महामंत्री, विजय खां को चौथी बार मिली कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

चुनाव प्रक्रिया के दौरान संजय कुमार सिंह को लगातार चौथी बार महामंत्री चुना गया. वहीं विजय खां को भी चौथी बार कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. चौथी बार कमान मिलने पर संजय कुमार सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि सदस्यों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वह मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है. हमारी प्राथमिकता बिना किसी देरी के सम्मानजनक वेज रिवीजन लागू करवाना है. हम मजबूती से प्रबंधन के समक्ष अपनी बात रखेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष विजय खां ने कहा कि यूनियन हमेशा कर्मचारियों के सुख-दुख में साथ खड़ी रही है. नयी ऊर्जा के साथ कमेटी सुनिश्चित करेगी कि कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी को समस्या न हो.

पर्यवेक्षकों की देखरेख में चुनी गयी नयी टीम

पूरी चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. पर्यवेक्षक के रूप में टीआरएफ यूनियन के महामंत्री अंजनी कुमार, आइएसडब्ल्यूपी के डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह और महामंत्री पंकज उपस्थित थे. सदन ने बिना किसी विरोध के पूरी कार्यकारिणी के नामों को मंजूरी दी.

टाटा स्टील कलर्स इम्प्लाई यूनियन – नवनिर्वाचित कमेटी 2026-29

अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खां, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हुसैनुल ओला कादरी और पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, संयुक्त मंत्री आदित्य राज और सृष्टिधर महतो, आयोजक मंत्री प्रवीन कुमार राय, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार साहू, देव कुमार मिद्या, जितेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार यादव और प्रियंका कुमारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >