Jamshedpur News : सिदगोड़ा और बिरसानगर में दो युवकों ने लगायी फां''सी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फांसी लगाकर आत्महत्या की दो घटनाएं सामने आयी है.

Jamshedpur News :

शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फांसी लगाकर आत्महत्या की दो घटनाएं सामने आयी है. दोनों मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गयी है. पहली घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के दिनकर पथ, बारीडीह की है, जहां 18 वर्षीय कृतज्ञ सिंह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रविवार देर शाम की बतायी जा रही है. परिजनों के अनुसार, कृतज्ञ अपने कमरे में था और काफी देर तक बाहर नहीं निकला. संदेह होने पर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे से लटका मिला. आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दूसरी घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर आठ की है. यहां 31 वर्षीय विवेक मंडल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना रविवार देर रात की है. पुलिस के अनुसार, विवेक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और काफी समय से परेशान चल रहा था. वह नशे का भी आदी हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >