Jamshedpur News : मानगो : पति के साथ जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Jamshedpur News : मानगो स्थित जवाहरनगर रोड नंबर 16-ए की रहने वाली एस. खातून (54) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. एस. खातून के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

Jamshedpur News :

मानगो स्थित जवाहरनगर रोड नंबर 16-ए की रहने वाली एस. खातून (54) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. एस. खातून के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना रविवार रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एस. खातून अपने पति जावेद मसूद के साथ किसी काम से जा रही थी. उसी दौरान आजादनगर के जवाहरनगर रोड नंबर-13 के पास एक गैस सिलेंडर लदी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसके बाद एस. खातून को इलाज के लिए आजादनगर स्थित दया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना में जावेद मसूद को भी चोट लगी है.

एमजीएम : ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

जमशेदपुर. एमजीएम थानांतर्गत ट्रैक्टर पलटने से चालक हुडार डिबर की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. घटना रविवार की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुडार डिबर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >