जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के मैच में टाटा स्टील ने ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी को 4-0 से हरा दिया. इस शानदार जीत के साथ टाटा स्टील को पूरे तीन अंक मिले. विजेता टीम की ओर से आसमां हेंब्रम, सुनील लोहार और विकास नायक ने गोल दागे.
वहीं, गोपाल मैदान में मोहम्मडन स्पोर्टिंग और जमशेदपुर इंपैक्ट क्लस्टर के बीच खेला गया सुपर डिवीजन का मुकाबला 2-2 गोल से ड्रॉ रहा. इंपैक्ट क्लस्टर की ओर से रवि और सुखलाल हेंब्रम ने, जबकि मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से सुखदेव पाड़िया और गोप्त सोय ने एक-एक गोल किया.
