टाटा स्टील कलर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 18% बोनस पर लगी मुहर; जानें किसे कितनी राशि मिलेगी

टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को 18% बोनस मिलेगा, कुल 64 लाख राशि बांटी जाएगी. जानें औसत और अधिकतम बोनस राशि. यूनियन और प्रबंधन के बीच समझौता.

जमशेदपुर : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में टाटा ब्लूस्कोप) के कर्मचारियों को 18 प्रतिशत बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को अधिकतम 95,771 और न्यूनतम 34,722 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे. औसत बोनस राशि 66,752 रुपये होगी. प्रबंधन और टाटा स्टील कलर्स इम्प्लॉइ यूनियन के बीच मंगलवार को वार्षिक बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के तहत इस दौरान प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने और उत्पाद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर चर्चा की गयी.

कंपनी के सतत विकास में सभी का सक्रिय सहयोग अनिवार्य

कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रवीण वी थम्पी ने कर्मचारियों से सुरक्षा और उत्पादकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि कंपनी के सतत विकास में सभी का सक्रिय सहयोग अनिवार्य है. वहीं, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने समझौते को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महामंत्री संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष हुसैनुल ओला कादरी के प्रयासों की सराहना की.

यूनियन के विशेष अनुरोध पर 2% बढ़ा बोनस

नये फॉर्मूले के आधार पर शुरुआती गणना में 16 प्रतिशत के अनुसार करीब 60 लाख रुपये की राशि तय हो रही थी. यूनियन अध्यक्ष ने प्रबंधन से बातचीत कर इसमें बढ़ोतरी का अनुरोध किया. प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे 18 प्रतिशत कर दिया, जिससे कर्मचारियों के बीच बांटी जाने वाली कुल राशि बढ़कर लगभग 64 लाख रुपये पहुंच गयी.

बोनस समझौते पर इन्होंने किया हस्ताक्षर

प्रबंधन : प्रबंध निदेशक प्रवीण वी. थम्पी, सीएचआरओ अनेशा प्रमाणिक, प्लांट हेड इंद्रनील बिस्वास, वीपी (सेल्स एंड मार्केटिंग) प्रखर अग्रवाल, एचआर डीजीएम राजेश त्रिपाठी और एचआर डिप्टी हेड मनीष कुमार.

यूनियन : अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान, महामंत्री संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, हुसैनुल ओला कादरी व पवन कुमार सिंह, साथ ही रवि उपाध्याय, आदित्य राज, सृष्टिधर महतो, प्रवीण राय, प्रियंका कुमारी, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार साहू और कृष्णा यादव.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >