टाटा मोटर्स में डीमर्जर के बाद पहला बोनस इसलिए होगा खास, यहां जानें कितना जा सकता है अधिकतम बोनस

टाटा मोटर्स के डीमर्जर के बाद कर्मचारियों के लिए इस साल का बोनस बेहद खास होने वाला है. बाई सिक्स कर्मियों के न होने से पूरा ध्यान बोनस राशि पर रहेगा. जानें इस बार कितना बढ़ सकता है अधिकतम बोनस.

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के 1 अक्तूबर 2025 को दो अलग कंपनियों (कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल्स) में बंटने के बाद इस साल का बोनस जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है. जमशेदपुर प्लांट में नये ढांचे के तहत यह पहला बोनस समझौता होगा. टाटा स्टील और उससे जुड़ी कंपनियों में बोनस समझौता होने के बाद अब टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के बीच भी चर्चाएं तेज हो गयी हैं. इसी सिलसिले में सात सितंबर को यूनियन की कमेटी मीटिंग होगी. इसके बाद यूनियन बोनस वार्ता के लिए प्रबंधन को मांग पत्र सौंपेगी. यूनियन का साफ कहना है कि कंपनी के बंटवारे और नये सिस्टम के बावजूद कर्मचारियों ने गाड़ियों के उत्पादन में रिकॉर्ड तोड़ मेहनत की है. इसका लाभ इस बार के बोनस में दिखे, इसका प्रयास किया जा रहा है.

अब बाई सिक्सकर्मी नहीं, पूरा ध्यान सिर्फ बोनस राशि पर

इस बार के बोनस की सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी में एक भी बाई सिक्सकर्मी नहीं बचा है. पिछले साल ही 375 बाई सिक्स कर्मियों को परमानेंट कर दिया गया था. यानी इस बार यूनियन को स्थायीकरण की माथापच्ची नहीं करनी है और उसका पूरा ध्यान सिर्फ कर्मचारियों को मिलनेवाली बोनस राशि पर होगी. बाजार को भी टाटा मोटर्स के बोनस का इंतजार टाटा मोटर्स के बोनस का इंतजार सिर्फ कंपनी कर्मियों को ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान और खासकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र को रहता है. बाजार के जानकारों का मानना है कि बोनस का पैसा हाथ में आते ही शहर की दुकानों, बाइक-कार के शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में जमकर खरीदारी देखने को मिलेगी.

इस बार 80 हजार पार जा सकता है अधिकतम बोनस

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को 12.3% बोनस मिला था. इसके आधार पर औसत बोनस 50,160 मिला था. अधिकतम बोनस 75,223 रुपये था. वहीं, लगभग 1200 बाई सिक्स कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस मिला था. इसके अलावा सुपरएनुएशन के दायरे में आये करीब 225 कर्मचारियों को 15,085 रुपये की दर से अनुदान राशि प्रदान की गयी थी. सूत्रों के अनुसार, इस बार बोनस 14% से 16% के बीच मिलने की संभावना जतायी जा रही है. इससे अधिकतम बोनस राशि 80 हजार रुपये के पार जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >