बहस के बाद पत्नी ने पति पर चाकू से किया वार, घायल

जमशेदपुर के गोविंदपुर में आपसी विवाद के चलते पत्नी ने टाटा मोटर्स कर्मी पति पर चाकू से जानलेवा हमला किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोविंदपुर थाना अंतर्गत पटेल नगर रोड नंबर-4 में बुधवार सुबह आपसी विवाद के बाद एक महिला ने अपने ही पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घटना में पति सरोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल पति को एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.

लड़ाई के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

जानकारी के अनुसार, घायल टाटा मोटर्स के कर्मचारी सरोज कुमार की बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर पत्नी संगीता कुमारी के साथ तीखी बहस हो गई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि संगीता ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से पति पर हमला कर दिया. चाकू के वार से सरोज कुमार लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और तुरंत घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सरोज कुमार को एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए ले गयी, जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया.

लिखित शिकायत के बाद होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला किया है. पति-पत्नी को थाना लाया गया है. पूछताछ की जा रही है. लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >