TATA Motors Bonus News: टाटा मोटर्स में बोनस वार्ता शुरू, तेज हुई बाइ सिक्स कर्मियों की धड़कनें

TATA Motors Bonus News: कर्मचारियों की उत्सुकता बोनस और स्थायीकरण को लेकर बढ़ गयी है. टाटा मोटर्स कंपनी के कर्मचारियों को कंपनी के उपाध्यक्ष (वीपी) ऑपरेशन एबी लाल से ऐतिहासिक बोनस समझौते की उम्मीद है.

TATA Motors Bonus News: टाटा मोटर्स में प्रबंधन और यूनियन के बीच कर्मचारियों के सालाना बोनस को लेकर वार्ता शुरू हो गयी है. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में बोनस को लेकर कर्मचारियों के बीच गहमा-गहमी बढ़ गयी है. यूनियन नेतृत्व की ओर से बोनस की घोषणा के लिए स्टेज लगा दिया गया है. कभी भी यहां बोनस की घोषणा हो सकती है. महामंत्री आरके सिंह ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी कमेटी मेंबरों, ऑफिस बियररों को शुक्रवार को दिन में दो बजे यूनियन कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है.

कर्मचारियों को ऐतिहासिक बोनस समझौते की उम्मीद

शहर की सबसे बड़ी कंपनी टाटा स्टील में बोनस (Tata Steel Bonus) समझौता होने के बाद पूरे शहर की नजर दूसरी बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स पर टिकी हुई है. कर्मचारियों की उत्सुकता बोनस और स्थायीकरण को लेकर बढ़ गयी है. टाटा मोटर्स (TATA Motors) कंपनी के कर्मचारियों को कंपनी के उपाध्यक्ष (वीपी) ऑपरेशन एबी लाल से ऐतिहासिक बोनस समझौते की उम्मीद है.

Also Read: Tata Steel Bonus 2022: 365 करोड़ रुपये बोनस देगा टाटा स्टील, अधिकतम Bonus 4.58 लाख रुपये
30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं एबी लाल

एबी लाल 37 साल तक सर्विस करने के बाद इसी माह 30 सितंबर को कंपनी से रिटायर होने जा रहे हैं. प्लांट हेड नहीं रहने के बावजूद वे जमशेदपुर प्लांट की हर समस्या का हल निकालने में और यहां के कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं.

कर्मचारियों में लोकप्रिय हैं प्लांट हेड एबी लाल

वैसे तो टाटा मोटर्स में कई प्लांट हेड हुए, मगर एबी लाल अपने काम से कंपनी के साथ ही शहरवासियों में भी काफी लोकप्रिय रहे. इनका कर्मचारियों के साथ गहरा लगाव रहा. यही कारण है कि जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को जहां कोरोना काल से ज्यादा बोनस मिलने की उम्मीद है, वहीं बाइ सिक्स कर्मचारियों को 250 से ज्यादा स्टाफ के स्थायीकरण की उम्मीद है.

Also Read: Tata Motors Bonus 2022: टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बोनस को लेकर बन सकती है बात
हर साल बाइ सिक्स कर्मचारियों को किया जाता है स्थायी

टाटा मोटर्स जमशेदपुर देश की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो हर साल अपने कई बाइ सिक्स कर्मचारियों को स्थायीकरण का तोहफा देती है. एबी लाल का जमशेदपुर में लंबा कार्यकाल रहा है. जमशेदपुर में अपनी सेवा के दौरान वे शहर के होकर रह गये हैं.

वीपी ऑपरेशंस विशाल बादशाह को मिला प्रोमोशन

टाटा मोटर्स कर्मचारियों को उम्मीद है कि एबी लाल के कार्यकाल के अंतिम बोनस समझौता में कर्मचारियों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जायेगा. वह ऐतहासिक समझौता लागू करायेंगे. नये प्लांट हेड रवींद्र नरसिंहा कुलकर्णी का पहला बोनस समझौता होगा. वहीं, विशाल बादशाह वीपी ऑपरेशंस प्रोन्नत होकर पुणे जा रहे हैं और अक्टूबर से वहां योगदान देंगे.

रिपोर्ट- अशोक झा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >