टाटा मोटर्स और कमिंस में आठ मार्च को रहेगा वर्किंग डे, लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

टाटा मोटर्स और कमिंस इंडिया ने व्यावसायिक आवश्यकताओं और मार्च माह के उत्पादन लक्ष्यों को देखते हुए आगामी 8 मार्च (रविवार) को कार्य दिवस (वर्किंग डे) घोषित किया है.

रविवार को खुलेंगे टाटा मोटर्स के सभी विभाग और जनरल ऑफिस, कर्मचारियों को बाद में मिलेगा बदला अवकाश

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

लौहनगरी की दो कंपनियों, टाटा मोटर्स और कमिंस इंडिया ने व्यावसायिक आवश्यकताओं और मार्च माह के उत्पादन लक्ष्यों को देखते हुए आगामी आठ मार्च (रविवार) को कार्य दिवस (वर्किंग डे) घोषित किया है. वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में उत्पादन की रफ्तार बनाये रखने के लिए दोनों ही कंपनियों के प्लांट रविवार को सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे. टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार आठ मार्च को प्लांट के सभी विभाग, डिवीजन और जनरल ऑफिस सामान्य रूप से कार्य करेंगे. रविवार को काम करने के बदले कर्मचारियों को अवकाश की घोषणा प्रबंधन द्वारा बाद में की जायेगी. जमशेदपुर प्लांट में मार्च माह में 11 हजार से ज्यादा वाहनों के निर्माण का लक्ष्य है, जिसे पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है.

कमिंस में 14 मार्च को मिलेगी छुट्टी

कमिंस इंडिया प्रबंधन ने भी रविवार को प्लांट खोलने का निर्णय लिया है. कमिंस में इस महीने 11 हजार से ज्यादा इंजनों के निर्माण का लक्ष्य है. रविवार को काम करने के बदले कंपनी ने 14 मार्च को आधिकारिक अवकाश की घोषणा कर दी है. दोनों ही कंपनियों ने अपने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे उत्पादन की जरूरतों के अनुसार गतिविधियों का समन्वय करें और अपनी टीम के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >