टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू स्पेशल 8 से 14 जुलाई तक आद्रा तक ही चलेगी

एक ट्रेन रद्द, दो शॉर्ट टर्मिनेट व एक डायवर्ट

जमशेदपुर.

आद्रा मंडल में विकास कार्यों के मद्देनजर एक ट्रेन को रद्द किया गया है. वहीं दो ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि एक ट्रेन को डायवर्ट किया गया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल 9, 12 और 14 जुलाई को रद्द रहेगी. इसी तरह टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू स्पेशल और आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू स्पेशल 8 से 14 जुलाई को ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी. यह यात्रा आद्रा में समाप्त होगी. इसके अलावा 10 जुलाई, 12 और 14 जुलाई को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन डायवर्ट रहेगी, जो यात्रा परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >