टाटा कमिंस कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, जानें कितनी फीसदी होगी बोनस की रकम

टाटा कमिंस के कर्मचारियों को लगातार तीसरे साल 20 फीसदी बोनस मिलने की उम्मीद है. उत्पादन लक्ष्य पूरा होने के बाद अब प्रबंधन के साथ अंतिम समझौते का इंतजार है.

जमशेदपुर : टाटा कमिंस कंपनी के कर्मचारी 20 प्रतिशत बोनस की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं. क्योंकि इस बार भी लगातार तीसरे साल 20 फीसदी बोनस मिलने की पूरी उम्मीद बन गयी है. बोनस की रकम साल 2022 में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती और उनकी टीम की ओर से बनाये गये फॉर्मूले के आधार पर ही तय की जायेगी. तय फॉर्मूले में उत्पादन के लिए 9, मुनाफे के लिए 8 और बीआईएस (क्वालिटी) के लिए 3 प्वाइंट तय हैं.

कंपनी ने पूरा कर लिया है उत्पादन का लक्ष्य

पिछले साल के समझौते के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक परिचालन योजना (एओपी) के तहत 1 लाख 52 हजार 386 इंजन बनाने का लक्ष्य, 603 करोड़ रुपये का मुनाफा और 550 पीपीएम बीआइएस तय किया गया था. यूनियन सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने उत्पादन का यह लक्ष्य सफलतापूर्वक पार कर लिया है. इसके चलते कर्मचारियों को लगातार तीसरी बार अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस मिलने की पूरी संभावना बन गयी है.

पिछले साल कितना मिला था बोनस

पिछले साल कंपनी के 773 कर्मचारियों के बीच 9 करोड़ 3 लाख रुपये बांटे गये थे. समझौते के तहत अधिकतम बोनस 1,41,537 रुपये, न्यूनतम बोनस 74,968 रुपये और औसत बोनस 1,17,081 रुपये मिले थे. टारगेट पूरा होने के बाद अब कर्मचारियों की नजरें यूनियन और प्रबंधन के बीच होने वाले अंतिम समझौते पर टिकी हैं.

कल होगी कमेटी मीटिंग

यूनियन की ओर से 7 सितंबर को कमेटी मीटिंग होगी. इसमें बोनस को लेकर यूनियन सदस्य चर्चा करेंगे. इसके उपरांत बोनस पर बातचीत के लिए प्रबंधन को यूनियन पत्र सौंपेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >