TATA Bonus: जमशेदपुर में हो रही धनवर्षा, टीएसडीपीएल में 3.74 करोड़ का बोनस समझौता

TATA Bonus: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले ही धनवर्षा शुरू हो गई है. टाटा स्टील की कंपनी टीएसडीपीएल में भी बोनस समझौता हो गया है.

TATA Bonus|जमशेदपुर, अशोक झा : जमशेदपुर में इन दिनों धनवर्षा हो रही है. दुर्गा पूजा के पहले टाटा स्टील के बाद उसकी अनुषंगी इकाइयों में भी बोनस समझौता शुरू हो गया है. किसी कंपनी ने कर्मचारियों के अकाउंट में बोनस की राशि ट्रांसफर कर दी है, तो कहीं ट्रांसफर होने की प्रक्रिया जारी है. कई कंपनियों के बाद अब टीएसडीपीएल में भी बोनस समझौता हो गया है.

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोजेक्ट्स में 18.38 फीसदी बोनस

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में बुधवार को कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच कोलकाता हेड ऑफिस में समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को 18.38 प्रतिशत बोनस देने पर कंपनी ने सहमति दे दी. बोनस का लाभ 568 कर्मचारियों को मिलेगा. जमशेदपुर के 300 कर्मचारी लाभान्वित होंगे. कर्मचारियों को न्यूनतम 42,073 रुपए और अधिकतम 1,11,634 रुपए मिलेंगे. बोनस के रूप में कुल 3.74 करोड़ रुपए का कर्मचारियों के बीच वितरण होगा.

20 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में आ जाएंगे पैसे

बोनस की राशि 20 सितंबर को कर्मचारियों के खातों में भेज दिया जायेगी. यूनियन के द्वारा लगातार अपने मेडिकली अनफिट साथियों के लिए स्कीम लाने का सुझाव दिया जा रहा था. प्रबंधन की ओर से करण लखानी ने आज मेडिकल सिप्रेशन स्कीम को विस्तार से यूनियन के समक्ष रखा. यूनियन और प्रबंधन के बीच चर्चा हुई कि जल्द ही इस स्कीम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा. यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि बोनस की राशि का कर्मचारी सदुपयोग करें और पैसे को बचाकर अपने बाल-बच्चों के हित में लगाएं.

बोनस समझौते पर इन लोगों ने किये हस्ताक्षर

बोनस वार्ता में प्रबंधन की तरफ से एमडी संदीप कुमार, वाइस प्रेसिडेंट अविनाश मेहता, सीएचआरवो करण लखानी, चीफ एचआर संजय मजूमदार, डिवीजनल मैनेजर पुण्य श्लोक गुरु, डिप्टी मैनेजर सिद्धि भंडारी और यूनियन की तरफ से राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमन जी, संजीव सिंह, सच्चिदानंद, एसबी राणा, अनीश झा, बीडी सिंह, आर रवि, रमेश चौधरी, दिनेश कुमार, रंजन मिश्रा, राकेश कुमार, मनोज सिंह, प्रमोद उपाध्याय ने हस्ताक्षर किये.

Also Read

टाटा स्टील में हो गया समझौता, 4 लाख रुपए तक मिलेगा बोनस, 13 को अकाउंट में आएंगे पैसे

TATA Steel Bonus Announced: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.89 प्रतिशत मिलेगा बोनस

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >