तारापोर : अंबर हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

TARAPORE SCHOOL AGRICO . तारापोर स्कूल, एग्रिको की 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी.

जमशेदपुर. तारापोर स्कूल, एग्रिको की 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में अंबर हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. गार्नेट हाउस उपविजेता रहा. जेड हाउस को बेस्ट मार्चपास्ट का खिताब दिया गया. सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में क्रमश: मधुसूदन तमसोय व कोमल कुमारी बेस्ट एथलीट बनी. जूनियर बालिका वर्ग में खुशी कुमारी व बालक वर्ग में धर्मल मार्डी को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया. सीनियर वर्ग में उत्कर्ष कुमार व वेदिया कुमारी को बेस्ट एथलीट चुना गया. जसदीप सिंह ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार और ट्रॉफी जीती. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सह टाटा स्टील खेल विभाग के सीनियर स्पोर्ट्स एडमिनस्ट्रेटर फिरोज खान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >