Jamshedpur news. भाजपा के प्रशिक्षण में संगठन की मजबूती पर हुई बात

100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

Jamshedpur news.

भाजपा के घोड़ाबांधा मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन संगठन की मजबूती, कार्यपद्धति और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया गया. शिविर के उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा उपस्थित रहे. वहीं समापन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला मंत्री जितेंद्र राय, प्रेस प्रभारी प्रेम झा, मिथिलेश सिंह यादव एवं डॉ जटाशंकर पांडेय ने पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया. मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल श्रीवास्तव, योगेन्द्र पांडेय, राम पदारथ प्रसाद, वीपी सिंह, गणेश सोलंकी, हरदीप सिंह, संतोष कुमार, विनोद प्रसाद आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >