टी-20 : एमआर स्पोर्ट्स एकादश की टीम 153 रनों से जीती

जमशेदपुर. लिंक रोड स्थित एलआइसी मैदान में रविवार से अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. लिंक रोड स्थित एलआइसी मैदान में रविवार से अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. स्कूल ऑफ क्रिकेट की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले मैच में एमआर स्पोर्ट्स एकादश की टीम ने एलिट एकादश को 153 रन से हराया. एमआर स्पोर्ट्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 261 रन बनाये. रवि शर्मा ने 67, प्रतीक भगत ने 43 रनों की पारी खेली. प्रिंस और ऋतिक ऋषि ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में एलिट एकादश की टीम 13 ओवर में दस विकेट पर 108 ��न ही बना सकी. ऋतिक ऋषि ने 64 रनों की पारी खेली. अंबुज कुमार ने तीन और कुणाल कुमार ने दो विकेट लिये. रवि शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे. मुख्य अतिथि राकेश कुमार और राजीव नायर ने रवि को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >