पोटका में फुटबॉल का महासंग्राम, 48 टीमों ने आजमाया दम; इस टीम की हुई जीत

पोटका की चांदपुर पंचायत में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. सुसेन सिंह मेमोरियल की टीम ने रवि इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता ने युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा प्रदान की.

पोटका : पोटका की चांदपुर पंचायत के पोडाभुमरी में मां मनसा क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका समापन शनिवार को हुआ. प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा. फाइनल में सुसेन सिंह मेमोरियल की टीम ने रवि इलेवन को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया. प्रतियोगिता में मामो स्पोर्टिंग की टीम ने तीसरा, जूनियर एफसी ने चौथा, टीएमसी बालीपोष ने पांचवां व बॉडी एफसी की टीम को छठा स्थान मिला. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके अनुज तरुण सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है खेल

इस दौरान तरुण सरदार ने कहा - ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है. खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करता है. आगे बढ़ने का मंच भी देता है. उन्होंने कहा - ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें उचित अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाये.

ये थे मौजूद

मौके पर झामुमो चांदपुर पंचायत कमेटी के सचिव लखींद्र मार्डी, उपाध्यक्ष सुबोध सरदार, सीताराम भगत, गुडू पाल, कृष्णा सिंह, अमल सिंह, चांदपुर ग्राम प्रधान उत्तम कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सनातन सरदार, नायके बाबा कान्हुराम सोरेन, पूर्व वार्ड सदस्य कृष्णा हो, प्रधान मांझी (शिक्षक), हरिपदो कर्मकार आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >