Jamshedpur news. स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का सर्वे अभियान शुरू

जेएनएसी को अब तक 109, मानगो को 07 तथा आदित्यपुर को 06 लोगों दिया फीडबैक

Jamshedpur news.

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का सर्वे अभियान शुरू हो गया है. यह अभियान 17 फरवरी से ऑनलाइन शुरू है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) को अब तक 109 लोगों ने फीडबैक दिया है, जबकि मानगो को 07, आदित्यपुर को 06, चाईबासा को 22, कपाली को 01 व चक्रधरपुर को 02 लोगों ने फीडबैक दिया है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अपने- अपने नगर निकायों की रैंकिंग बेहतर करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऑनलाइन फीडबैक दें. आपकी सक्रियता से ही आपका नगर निकाय का नाम टॉप वन शहरों में शुमार हो सकेगा. पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर को क्लीन सिटी अवार्ड मिला था.

2023 में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति झारखंड में अव्वल रहा था

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों में पूरे झारखंड में अव्वल स्थान प्राप्त किया था. साल 2019 से लगातार पांचवीं बार जमशेदपुर पूरे झारखंड में पहले स्थान पर कायम रहा. जमशेदपुर शहर को ओडीएफ प्लस प्लस एवं थ्री स्टार सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है, जबकि दूसरी श्रेणी एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पूरे देश में जमशेदपुर का 43वां और ओवरऑल देशभर में 78वां रैंक था. स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 तीन राउंड में होना है, जो 9500 अंकों का है. पिछली बार जमशेदपुर ने 9500 में से कुल 7042.4 अंक हासिल किया था. फिलहाल जमशेदपुर के पास अभी ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेट है.

लिंक को खोलकर स्वयं दे सकते हैं फीडबैक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए अपना फीडबैक लोग स्वयं दे सकते हैं. मोबाइल पर भेजे गये लिंक को खोलकर उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है, उसके बाद भाषा का चयन करना है. भाषा चयन के बाद राज्य व शहर चुनना है और पूछे गये जवाबों को उत्तर देने के बाद आगे बढ़ते जाना है. सवालों का उत्तर देने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करने के दौरान आये ओटीपी को सब्मिट कर अपना फीडबैक पूरा करना होता है.

तीन हिस्सों में बांटा पूरा सर्वेक्षण

सर्विस लेवल प्रोग्रेस (5705 अंक) : कचरा संग्रहण से लेकर निस्तारण, आवासीय कॉलोनियों से लेकर बाजारों की साफ-सफाई और वाटर बॉडी की सफाई देखी जायेगी.

सर्टिफिकेशन (2500 अंक) : सामुदायिक शौचालयों से लेकर टॉयलेट व अन्य कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जाता है.

जन आंदोलन (1295 अंक) : सिटीजन फीडबैक को अब जन आंदोलन नाम दिया गया है, जिसमें शिकायतों का निवारण ऐप के जरिए करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >