कोल्हान में 769 जगहों पर औचक छापेमारी, बिजली चोरी करते 92 उपभोक्ता पकड़ाये

Jamshedpur News : बिजली विभाग की अलग-अलग टीमों ने सोमवार को बिजली चोरी के खिलाफ कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में विशेष अभियान चलाया.

18.40 लाख रुपये जुर्माना लगाया, सभी 92 उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन

Jamshedpur News :

बिजली विभाग की अलग-अलग टीमों ने सोमवार को बिजली चोरी के खिलाफ कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में विशेष अभियान चलाया. 769 स्थानों पर औचक छापेमारी की गयी. जिसमें 92 घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. कई घरों से चोरी में इस्तेमाल किये गये तार, मीटर, बंद मीटर को जब्त किया गया. सभी 92 आरोपी उपभोक्ताओं के खिलाफ नजदीक के थाना में नामजद केस दर्ज कराया गया. साथ ही आरोपी उपभोक्ताओं के खिलाफ 18.40 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया और घर व प्रतिष्ठान का बिजली कनेक्शन काटने की की कार्रवाई भी की गयी.

प्रमंडल – छापेमारी – प्राथमिकी – जुर्माना

जमशेदपुर 090 – 16 – 3.77 लाख रुपयेआदित्यपुर 135- 07 – 1.13 लाख रुपये

घाटशिला 138 – 22 – 5.51 लाख रुपये

मानगो 062 – 08 – 4.33 लाख रुपयेचाईबासा 180 – 14 – 1.70 लाख रुपयेचक्रधरपुर 036 – 07 – 74,069 रुपयेसरायकेला 128 – 18- 1.19 लाख रुपये

कुल 769 – 092 – 14.40 लाख रुपये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >