Jamshedpur news. मानगो में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड व न्यू पुरुलिया रोड के मुख्य सड़कों पर 36 श्रमिकों को लगाया गया

Jamshedpur news.

मानगो नगर निगम ने पर्व-त्योहार को देखते हुए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत बहाल सफाई कर्मियाें काे सफाई कार्य में लगा विशेष अभियान गुरुवार को चलाया. निगम के सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल, सिटी मैनेजर प्रदीप कुमार ने औचक निरीक्षण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया. नगर निगम के प्रभारी उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश में स्पेशल क्लीनिंग ड्राइव के तहत जॉब कार्ड प्राप्त मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के सफाई कर्मियों को साफ-सफाई कार्य में लगाया गया. डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड व न्यू पुरुलिया रोड के मुख्य सड़कों पर 36 श्रमिकों को लगाया गया. प्रत्येक रूट में 12 -12 श्रमिकों को लगाया गया है. उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार और अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के श्रमिकों को लगाकर साफ-सफाई कार्य कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >